रायबरेली, जुलाई 16 -- रायबरेली, संवाददाता। शहर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम डॉक्टर अमित सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में डॉक्टरों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के बैनर तले डॉक्टरों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांगकी है। गुरुवार को जिलेभर में निजी अस्पताल, नर्सिंग होम और क्लीनिक बंद रखकर हड़ताल की। इस बीच जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली।डॉक्टर अमित सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आईएमए ने गुरुवार को पूर्ण कार्य बहिष्कार किया। डॉक्टरों ने एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई को एकतरफा बताया और निष्पक्ष जांच की मांग की। आईएमए के डॉ. ब्रजेश सिंह ने कहा कि इस गिरफ्तारी से चिकित्सकों में डर और आक्रोश का माहौल है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा माहौल बना रहा त...