देहरादून, जून 16 -- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की देहरादून शाखा ने विभिन्न अस्पतालों और नर्सिंग होम्स के लिए बनाए गए नियमों में सरलता और व्यावहारिकता की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि उनके लिए मरीजों की सुरक्षा सर्वोपरि है, लेकिन स्वास्थ्य संस्थानों को नियमों के ऐसे जाल में नहीं फंसाया जाना चाहिए, जिनका पालन व्यवहारिक रूप से संभव न हो। सोमवार को आराघर चौक स्थित एक होटल में आयोजित संवाद में आईएमए अध्यक्ष डॉ. महेश कुड़ियाल, निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. प्रवीण जिंदल, सचिव डॉ. अंकित पराशर और कोषाध्यक्ष डॉ. राहुल अवस्थी ने स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों का उद्देश्य मरीजों को महंगा इलाज उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना है। क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट ऐक्ट (सीईए), फायर सेफ्टी, बायोम...