बुलंदशहर, अक्टूबर 2 -- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की शाखा के सत्र 2026-27 के लिए शुक्रवार को नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। चुनाव प्रक्रिया में सर्वसम्मति बनने के बाद डॉ. आकाश जैन को निर्विरोध अध्यक्ष और डॉ. अनिल चौहान को निर्विरोध सचिव चुना गया। दोनों पदाधिकारियों के चुने जाने पर साथी चिकित्सकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। भूड़ चौराहा स्थित अलका मोटल में आयोजित बैठक में डा.जेसी मुदगल सहित एसोसिएशन के वरिष्ठ चिकित्सकों की मौजूदगी में चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष व सचिव पद पर किसी अन्य उम्मीदवार के सामने न आने से दोनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. आकाश जैन और सचिव डॉ. अनिल चौहान ने सभी चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान डा.एसके गोयल, डा.संजीव अग्रवाल, डा.बिजेन्द्र सैनी, डा.बिजेन...