भागलपुर, मई 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता विश्व तंबाकू निषेध दिवस (31 मई) के तहत रविवार की शाम को आईएमए के डॉक्टरों ने आईएमए बिल्डिंग से जागरूकता रैली निकाली। शहर के विभिन्न शहरों से निकली रैली में शामिल चिकित्सकों ने लोगों को तंबाकू के सेवन से बचने की अपील की। रैली नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई आईएमए परिसर में वापस समाप्त हुई, जहां एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया।रैली को संबोधित करते हुए आईएमए की अध्यक्ष डॉ. रोमा यादव ने कहा कि तंबाकू का सेवन मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। यह न केवल कैंसर, हृदय रोग और सांस की बीमारियों का मुख्य कारण है, बल्कि युवा पीढ़ी को भी अपनी चपेट में ले रहा है। यह भी पढ़ें- डॉक्टरों ने तंबाकू मुक्त पीढ़ी रैली से जागरूक किया इस मौके पर आईएमए के सचिव डॉ. अरशद ने कहा कि आईएमए मुख्यालय और बिहार आईएमए के निर्दे...