अलीगढ़, अगस्त 23 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की तृतीय स्टेट वर्किंग कमेटी की बैठक लखनऊ में हुई। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आईएमए पदाधिकारियों व चिकित्सकों ने भाग लिया। बैठक में संगठन की गतिविधियों, सदस्यता विस्तार, चिकित्सा शिक्षा और चिकित्सकों के हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर आईएमए एएमएस उत्तर प्रदेश स्टेट के चेयरमैन डॉ. भरत कुमार वार्ष्णेय को एएमएस के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उनके नेतृत्व में एएमएस की शैक्षणिक गतिविधियों के विस्तार, सदस्यता बढ़ाने और सतत चिकित्सा शिक्षा को प्रोत्साहित करने के प्रयासों की सराहना की गई। डॉ. वार्ष्णेय की पहल पर मुरादाबाद स्थित मानसी नर्सिंग होम में आईएमए एएमएस के फेलोशिप पाठ्यक्रम शुरू कराने की महत्वपूर्ण पहल हुई है। इससे चिकित...