बागपत, जनवरी 29 -- बागपत। बड़ौत के सेंटरम होटल में आईएमए की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में मैक्स हॉस्पिटल वैशाली के वरिष्ठ चिकित्सक अजय कुमार प्रजापति व डॉ गौरव मिनोचा ने अपने-अपने विचार साझा किए। उन्होंने मानव जीवन में आने वाली जटिल स्वास्थ्य समस्याओं, आधुनिक उपचार पद्धतियों तथा उनके प्रभावी समाधान पर विस्तार से चर्चा की। उपस्थित चिकित्सकों ने बदलती जीवनशैली, बढ़ती बीमारियों व मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में डा. मनीष तोमर, डा. आनंद तोमर, डा. सुखपाल, डा. प्रदीप जैन, डा. अनिल जैन, डा. राजीव जैन, डा. जेके गर्ग, डा. गौरव मलिक, डा. संजय जैन व डा. पंकज सिंह आदि चिकित्सक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.