भागलपुर, अप्रैल 13 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता आईएमए अध्यक्ष के रूप में डॉ. रेखा झा का कार्यकाल शनिवार को खत्म हो गया। नए अध्यक्ष के रूप में शनिवार को ही डॉ. रोमा यादव की ताजपोशी हुई। रविवार को आईएमए हॉल में आयोजित कार्यक्रम में आईएमए भागलपुर के नए अध्यक्ष के रूप में डॉ. रोमा यादव व सचिव के रूप में डॉ. अरशद अहमद के नाम का ऐलान किया। इस मौके पर नए अध्यक्ष व सचिव ने अपने-अपने पद व गोपनीयता की शपथ ली। इसके अलावा आईएमए भागलपुर के उपाध्यक्ष डॉ. सीएम सिन्हा, प्रतिभा सिंह, डॉ. आरके ठाकुर, कोषाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार सिंह को बनाया गया। इसके अलावा साइंटिफिक चेयरमैन डॉ. लीना नायर और हेल्थ वीक के चेयरमैन डॉ. जेपी सिन्हा नियुक्त हुए। वहीं आईएमए भागलपुर के अगले अध्यक्ष (साल 2027-28) के अध्यक्ष के लिए डॉ. विभा चौधरी के नाम ऐलान हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.