आईएमए की एफसीजीपी फेलोशिप से सम्मानित हुए डॉ. विमल भारद्वाज
बरेली, जुलाई 7 -- गाजियाबाद में आयोजित नॉर्थ जोन आईएमए सीजीपीकॉन-2026 सम्मेलन में आईएमए के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विमल कुमार भारद्वाज को फेलोशिप ऑफ कॉलेज ऑफ जनरल प्रैक्टिशनर्स की उपाधि से सम्मानित किया गया। उन्हें गोल्ड मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। सम्मान आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार जे नायक सहित राष्ट्रीय सचिव डॉ. सरबरी दत्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. पीयूष जैन, यूपी आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल, यूपी सचिव डॉ. आशीष अग्रवाल, सम्मेलन अध्यक्ष डॉ. वी.बी. जिंदल, सम्मेलन सचिव डॉ. वाणी पुरी, सीजीपी डीन डॉ. शोभा आहूजा और कोर्स डायरेक्टर डॉ. संदीप जैन ने दिया। डॉ. विमल भारद्वाज की इस उपलब्धि पर आईएमए बरेली के चिकित्सकों ने उन्हें बधाई दी है। यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के उत्कृष्ट चिकित्सकों को मिला HTDS मेडिकल एक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.