आईएमए एथलेटिक्स मीट में डॉक्टरों ने लगाई दौड़, डॉ. हर्षित प्रथम
बरेली, अगस्त 31 -- राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से रविवार को स्टेडियम में एथलेटिक्स मीट-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने किया। उन्होंने चिकित्सकों और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ समाज के निर्माण में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। एथलेटिक्स मीट में चिकित्सकों और उनके परिवारों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। आईएमए अध्यक्ष डॉ. अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य चिकित्सक समुदाय में फिटनेस, खेल भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और टीम भावना को बढ़ावा देना रहा। 100 मीटर दौड़ में डॉ. हर्षित प्रथम, डॉ. शशांक द्वितीय और डॉ. प्रतीक तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में अलग-अलग उम्र के लिए दौड़ का आयोजन किया गया और विजेताओं को प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.