पटना, मार्च 29 -- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का सदस्यता अभियान एक से 30 अप्रैल तक चलेगा। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के दौरान सदस्यता लेने पर 25 फीसदी की छूट दी गई है। आईएमए अध्यक्ष की ओर से नये सदस्यों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रति सदस्यता एक हजार रुपये देने की घोषणा की गई है। एकल सदस्यता के लिए 95 सौ रुपये और युगल सदस्यता के लिए 14 हजार पांच सौ रुपये शुल्क रखा गया है। आईएमए बिहार शाखा की ओर से रविवार को अध्यक्ष डॉ. आशुतोष शरण की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अप्रैल में सदस्यता अभियान चलाने की घोषणा की गई। बैठक में बिहार के सभी शाखा अध्यक्ष, सचिव और वरीय पदाधिकारी रहे। बैठक में शाखा सदस्यों द्वारा पीजीसीसी कोर्स में आईएमए के नए सदस्यों को नामांकित करने के लिए अनुरोध किया गया। पटना स्थित मुख्यालय आईएमए भवन जो 75 वर्ष पूरा कर चु...