आईएमए : डॉक्टरों ने एक दूसरे लगाए रंग-गुलाल
वाराणसी, मार्च 16 -- वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से लहुराबीर स्थित कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। डॉक्टरों ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर बधाई दी। शाखा के अध्यक्ष डॉ अनुराग टंडन ने कहा कि होली आपसी भाई चारा का एक अति महत्वपूर्ण त्योहार है जो सनातन संस्कृति परम्परा को परिलक्षित करता है। शाखा के सचिव डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वालों को भी पुरस्कृत किया गया। अध्यक्ष निर्वाचित प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव, डॉ अजीत सैगल, डॉ. आलोक भारद्वाज, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉ. रितु गर्ग , डॉ. सीकेपी सिन्हा, डॉ. शालिनी टंडन, डॉ. संजय गर्ग, डॉ. हेमंत सिंह, डॉ. संजय पटेल मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.