वाराणसी, मार्च 16 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आईएमएस बीएचयू में जूनियर रेजिडेंट द्वारा आत्महत्या के प्रयास की घटना के चौथे दिन माहौल और तनावपूर्ण हो गया। घटना के विरोध में जूनियर रेजिडेंट-1 (जेआर-1) सोमवार को हड़ताल पर चले गए। इससे वार्ड और ओपीडी की कई सेवाएं प्रभावित हो गई। जेआर-1 के हड़ताल पर जाने के बाद अस्पताल की व्यवस्था फिलहाल सीनियर रेजिडेंट और जेआर-2 व जेआर-3 संभाल रहे हैं। मरीजों के इलाज और जरूरी सेवाओं को जारी रखने के लिए वरिष्ठ रेजिडेंट अतिरिक्त जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अस्पताल में सामान्य तौर पर जेआर-1 वार्ड में भर्ती मरीजों का फॉलोअप, नए मरीजों का एडमिशन बनाना, जांच के लिए सैंपल लेना और कई अन्य क्लिनिकल कार्यों की जिम्मेदारी निभाते हैं। हड़ताल के कारण अब ये सभी काम जेआर-2 और जेआर-3 को करने पड़ रहे हैं, जिससे उन पर कार्यभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.