आईएमएस बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में सर्जरी के लिए उपयोग होने वाली मशीन की खरीद पर सवा उठ रहा है।
वाराणसी, जून 24 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आईएमएस बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में सर्जरी के लिए उपयोग होने वाली मशीन की खरीद पर सवा उठ रहा है। इस मामले में शिक्षा मंत्रालय, विजलेंस, रजिस्ट्रार सहित कई जगह शिकायत हुई है। आरोप है कि जिस मशीन को दो अन्य मेडिकल कॉलेज में 60 से 66 लाख में खरीदा, उसे आईएमएस में 3.64 करोड़ में क्यों खरीदा गया। सर्जिकल वर्क के लिए आईएमएस बीएचयू ने टेंडर निकाला था। दिल्ली की एक कंपनी के माध्यम से छह मशीनें खरीदी गई हैं। शिकायतकर्ता सत्येंद्र कुमार का आरोप है कि शेर-ए-कश्मीर मेडिकल कॉलेज में ये मशीन 60 लाख और एम्स में यही मशीन 66 लाख रुपये में खरीदी गई है। यही मशीन आईएमएस में 3.64 करोड़ रुपये में खरीदी गई है। आरोप है कि इस तरह छह मशीनें 21.89 करोड़ रुपये में खरीदी गईं। हालांकि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.