वाराणसी, मई 19 -- वाराणसी। आईएमएस बीएचयू के ऑर्थोपैडिक विभाग के डॉ. संजय यादव में चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय ट्रॉमा सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने आईएमएस को प्रतिनिधित्व किया। सम्मेलन में डॉ. यादव ने जटिल ट्रॉमा मामलों पर आयोजित शैक्षणिक सत्रों में सक्रिय सहभागिता की। विशेष रूप से ह्यूमरस (भुजा की हड्डी) के नॉन-यूनियन (हड्डी न जुड़ने) के उपचार पर विस्तृत चर्चा की गई। इस सत्र में नवीनतम सर्जिकल तकनीकों, आधुनिक उपचार पद्धतियों एवं साक्ष्य-आधारित चिकित्सा दृष्टिकोण पर विचार-विमर्श हुआ। यह भी पढ़ें- कार्डियोलॉजी में पाठ्यक्रम पर की चर्चा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...