वाराणसी, अप्रैल 5 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। आईएमएस बीएचयू के विद्यार्थियों और एल्युमनाई ने आपस में मिलकर अपने अनुभव साझा किए। रविवार को इमसोनियन्स वाराणसी एल्युमनी मीट ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पुरातन एवं वर्तमान छात्र-छात्राओं ने प्रोफेशनल उपलब्धियों को भी साझा किया। संस्था के मानद सचिव प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के आयोजन हर तीन महीने में आयोजित होंगे। भारत रत्न मदन मोहन मालवीय की विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य हमारी प्राथमिकता होगी। महामना के मूल्यों को अपने जीवन में लाकर कर हम सभी अपने उद्देश्य को पाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रितु गर्ग ने किया। इस दौरान डॉ. देवेश पांडेय, डॉ. आलोक भारद्वाज, डॉ. अनुपम श्रीवास्तव, प्रोफेसर केके गुप्ता, डॉ पीके तिवारी, डॉ. जीएस सिंह, डॉ. शैलेंद्र कुमार स...