वाराणसी, अप्रैल 21 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आईएमएस बीएचयू में डीएम (डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन)-एमसीएच (मास्टर ऑफ चिरुर्गिया) और एमडी (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन)-एमएस (मास्टर ऑफ सर्जरी) की सीटें बढ़ेंगी। इसके लिए आईएमएस ने एनएमसी (नेशनल मेडिकल कमीशन) में आवेदन किया है। मरीजों की बढ़ती संख्या और विशेषज्ञ डॉक्टरों की जरूरत के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। आईएमएस में अभी डीएम-एमसीएच की 42 और एमडी-एमएस की 188 सीटें हैं। प्रस्ताव के तहत 15 और 37 सीटें क्रमश: बढ़ेंगी। डीएम में न्यूरोलॉजी की चार, नेफ्रोलॉजी की तीन और गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी में दो सीटें बढ़ेगी। वहीं एमसीएच में कॉर्डियोथोरेसिक में चार, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी में दो, प्लास्टिक सर्जरी में एक सीट बढ़ाने का प्रस्ताव है। यह भी पढ़ें- NEET PG : दिल्ली के मेडिकल कॉलेजों में MD व MS समेत मेडिकल पीजी की 10...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.