आईएमएलसी के लिए 40 मीटर चौड़ी अप्रोच रोड का प्लान जारी
संभल, मई 3 -- गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़े इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर (आईएमएलसी) को रफ्तार देने के लिए अप्रोच रोड का विस्तृत प्लान जारी कर दिया गया है। प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (पीएमसी) द्वारा 2 मई 2026 को यूपीईडा को भेजे गए पत्र में 40 मीटर चौड़ी चार लेन अप्रोच रोड के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया है। इसके लिए कुल 2.5035 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता बताई गई है। इससे गंगा एक्सप्रेसवे से संभल में औद्योगिक क्रांति की आहट तेज हो गई है। यह अप्रोच रोड गंगा एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज खिरनी को सीधे आईएमएलसी से जोड़ेगी, जिससे औद्योगिक गतिविधियों और लॉजिस्टिक्स को तेज और सुगम बनाया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- चित्रकूट, फर्रुखाबाद और जेवर लिंक एक्सप्रेसवे बनाने की तैयारी, जमीन खरीदने को लेकर सीएम योगी ने दिए निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.