आईएमएफ-विश्व बैंक की बैठक थाईलैंड में होगी
नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की वार्षिक बैठक में भाग लेने तथा अन्य कार्यक्रमों के लिए 14 से 18 अक्तूबर तक थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगी। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि इस यात्रा के दौरान वित्तमंत्री सीतारमण जी-20 और जी-7 के वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठकों में भी भाग लेंगी। उनका वैश्विक आर्थिक एवं वित्तीय मुद्दों पर आयोजित विभिन्न बहुपक्षीय बैठकों और चर्चाओं में हिस्सा लेने का भी कार्यक्रम है। इनमें वर्तमान आर्थिक घटनाक्रम और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े विषय शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- परीक्षा के दिन ही प्रश्नपत्र बनाने का सुझाव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.