मुरादाबाद, मई 1 -- आईएफटीएम विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड इंजीनियरिंग में विश्व मजदूर दिवस पर शुक्रवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कुलसचिव डॉ. संजीव अग्रवाल ने शुभारंभ करते हुए कहा कि देश की प्रगति में मजदूरों की भूमिका अहम है और सभी को उनके प्रति सम्मान रखना चाहिए। प्रतियोगिता में 35 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें बीएससी एग्रीकल्चर चतुर्थ सेमेस्टर के मनीष कुमार प्रथम, मोनू सैनी द्वितीय और द्वितीय सेमेस्टर के मोहम्मद शबाबुल तृतीय रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. यशपाल सिंह और डॉ. अक्षिता बिष्ट शामिल रहे। प्रतिकुलपति डॉ. वैभव त्रिवेदी ने विजेताओं को सम्मानित किया। स्कूल निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने भी विचार रखे। यह भी पढ़ें- डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मेहनत की महिमा कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन संचालन...