आईएफटीएम के 62 विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी
मुरादाबाद, सितम्बर 30 -- आईएफटीएम विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में विश्वविद्यालय के 62 विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन हुआ है। प्लेसमेंट ड्राइव के तहत 40 विद्यार्थियों का गुरुग्राम स्थित श्लोका वाल्व्स प्राइवेट लिमिटेड, 19 विद्यार्थियों का ग्रेटर नोएडा स्थित डेन्सो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, दो विद्यार्थियों का रामपुर स्थित रेडिको खेतान प्राइवेट लिमिटेड और एक विद्यार्थी का मुरादाबाद स्थित जेएमआर इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड में चयन हुआ।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महेंद्र प्रसाद पांडेय ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक केके बंसल, सीनियर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी आशीष अग्रवाल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.