आरा, अगस्त 19 -- आरा, हिप्र.। सरकारी स्कूलों में आयरल फॉलिक एसिड गोली के सेवन का आंकड़ा स्कूलों की ओर से शत-प्रतिशत इंट्री नहीं की जा रही है। इसे ले मध्याह्न भोजन निदेशालय ने डीपीओ एमडीएम को निर्देश दिया है कि आंकड़ों की इंट्री शत-प्रतिशत करायी जाये। सभी स्कूलों के प्रधान शिक्षकों की ओर से प्रत्येक माह के सात तारीख तक आईएफए की गोली व बच्चों के स्वास्थ्य जांच के आंकड़ों को ई-शिक्षाकोष के पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाना है, ताकि प्राप्त आंकड़ों के माध्यम से अपडेट स्थिति मालूम करते हुए भारत सरकार को भेजी जा सके। एमडीएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक को निर्देश दिया गया है जिला स्तर पर इसकी समीक्षा निरंतर करेंगे, जिससे आईएफए की गोली की उपलब्धता की स्थिति व आंकड़ों की शत-प्रतिशत इंट्री की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...