फरीदाबाद, अप्रैल 24 -- फरीदाबाद/नूंह, धनंजय चौहान। भारतीय विदेश मंत्रालय की आईएफएस अधिकारी सीमा पूजानी ने शुक्रवार को आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत नूंह का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास और आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं का विस्तार से आकलन किया। जिला उपायुक्त अखिल पिलानी ने बैठक में बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 12 प्रमुख परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जिन पर करीब 3620.56 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं। इनमें से अब तक 1320.43 लाख रुपये व्यय किए जा चुके हैं और अधिकांश परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि कई योजनाएं निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप आगे बढ़ रही हैं, जबकि शेष में तेजी लाने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.