आईएफएडी कंट्री डायरेक्टर ने परखी रीप परियोजना की प्रगति
हरिद्वार, मई 24 -- अंतरराष्ट्रीय कृषि विकास कोष (आईएफएडी) के कंट्री डायरेक्टर जेम्स मार्क शील्ड्स ने शनिवार को हरिद्वार पहुंचकर ग्रामोत्थान रीप परियोजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं की ओर से संचालित इकाइयों के कार्यों की सराहना की। कहा कि यह परियोजना ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और उद्यमी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कंट्री डायरेक्टर के साथ परियोजना निदेशक झरना कामठन, आईएफएडी की जनरल सलाहकार निशिधा, मैनेजमेंट कंसल्टेंसी फर्म के टीम लीडर आलोक जैन और कृषि विशेषज्ञ रविंद्र कुकरेती भी मौजूद रहे।
महिलाओं के द्वारा संचालित गतिविधियों का निरीक्षण टीम ने बहादराबाद में रीप परियोजना के तहत संचालित 'वेस्ट फ्लावर मैनेजमेंट' यूनिट का निरीक्षण किया। यहां मंदिरों से एकत्रित फूलों का प्रसं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.