आईएपी पीजी क्विज में आईएमएस बीएचयू की टीम अव्वल
कानपुर, सितम्बर 24 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के व्याख्यान कक्ष-1 में गुरुवार को इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) की 20वीं आईएपी पीजी क्विज के स्टेट राउंड का आयोजन हुआ। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों की टीमों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले में आईएमएस बीएचयू की डॉ. अनुप्रिया और डॉ. नूरानी जायसवाल की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। जीएमसी कन्नौज के डॉ. स्वर्णिम जैन और डॉ. श्रेयांश पांडेय दूसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बालरोग से जुड़े सवालों में ज्ञान और त्वरित निर्णय क्षमता का प्रदर्शन किया। क्विज में आईएमएस बीएचयू, एएमयू अलीगढ़, पीजीआईसीएच नोएडा, आरएमएल लखनऊ, एम्स रायबरेली, जीएमसी कन्नौज और वीआईएमएस गजरौला की टीमों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बाल रोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.