काशीपुर, अप्रैल 21 -- दीप पाठक, काशीपुर। ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट, देहरादून में आयोजित आईएपी उत्तराखंड पेडिकॉन का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन का नेतृत्व आईएपी उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. रवि सहोता, सचिव डॉ. राकेश कुमार एवं आयोजन सचिव डॉ. शांतनु शुभम ने किया। 18 और 19 अप्रैल को आयोजित इस सम्मेलन के सफल संचालन में डॉ. रवि सहोता के दूरदर्शी एवं समावेशी नेतृत्व की व्यापक सराहना हुई। उनके नेतृत्व में आयोजन ने नई ऊंचाइयों को छुआ और टीम भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। सम्मेलन में देशभर के शीर्ष बाल रोग विशेषज्ञों और सुपर-स्पेशलिस्ट फैकल्टी ने भाग लिया। प्रमुख वक्ताओं में डॉ. किशोर कुमार, डॉ. पायल मल्होत्रा और डॉ. जय रेलन शामिल रहे। यह भी पढ़ें- बारीडीह हाई स्कूल में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित इसके अलावा डॉ. अशोक देओ...