बोकारो, जनवरी 6 -- डीपीएस बोकारो के प्रतिभावान विद्यार्थियों ने एक बार पुनः अपनी मेधाविता का परचम लहराया है। भारतीय भौतिकी शिक्षक संघ की ओर से आयोजित विभिन्न विषयों की राष्ट्रीय मानक परीक्षाओं में राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के दो छात्रों ने बाजी मारी है। होमी भाभा विज्ञान शिक्षा केन्द्र के सहयोग से आयोजित आईएपीटी 2025-26 की खगोलिकी और जीव-विज्ञान की परीक्षाओं में विद्यार्थी सफल रहे। विद्यालय की 12वीं कक्षा के मेधावी छात्र कुमार अनमोल ने आईएपीटी की खगोलिकी (एस्ट्रोनॉमी) परीक्षा में ग्रुप ए में झारखंड कोटा के कुल पांच सफल विद्यार्थियों में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया। उसने कुल 118 अंक के साथ सफलता हासिल की। वहीं 12वीं कक्षा (ग्रुप- ए) के ही एक अन्य होनहार छात्र आदित्य मिश्रा ने जीव विज्ञान की परीक्षा एनएसईबी में काम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.