रांची, जनवरी 31 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की प्रखंड अंतर्गत सारगेया ग्राम पंचायत भवन में ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) एवं समेकित प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन (आईएनआरएम) विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता पंचायत उप मुखिया गुरुवार देवी ने की। प्रशिक्षण प्रदाता संस्था अड़की के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में जल, जंगल, जमीन, जानवर एवं जन संरक्षण पर चर्चा हुई। प्रशिक्षक वैभव भास्कर ने वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण व सतत उपयोग की जानकारी दी। कार्यशाला में भूमि उपचार, वर्षा जल संरक्षण और सतत कृषि पर भी जोर दिया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.