रांची, जून 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) में विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसके तहत संस्थान ने पर्यावरण को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के प्राचार्य डॉ भूपेश कुमार ने परिसर में नीम की पौधा लगाकर की। इसके बाद संस्थान के सभी संकाय सदस्यों व कर्मचारियों ने भी परिसर में औषधीय वृक्ष लगाए। मौके पर प्राचार्य ने कहा कि होटल और आतिथ्य उद्योग का सीधा संबंध हमारी प्रकृति और पर्यावरण से है। आज समय की मांग है कि हम टिकाऊ पर्यावरण और हरित आतिथ्य को बढ़ावा दें। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर मगध विश्वविद्यालय में लिया गया हरित संकल्प कार्यक्रम में सभी शिक्षकों वकर्मियों ने पर्यावरण की रक्षा करने और लगाए गए पौधों की देखभाल करने की सामू...