आईएचएम रांची में विद्यार्थियों ने लिया नियमित योगाभ्यास का संकल्प
रांची, जून 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम), रांची में इंडियन योगिनी एसोसिएशन के सहयोग से इस वर्ष के थीम- स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग, कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग सत्र का संचालन आयुष मंत्रालय, भारत सरकार से संबद्ध इंडियन योगिनी एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रिया मुंडा के नेतृत्व में इंडियन योगी एसोसिएशन की राज्य अध्यक्ष अर्चना चौधरी और टीम सदस्य राखी वर्मा ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों व प्राणायामों का अभ्यास कराया। योग सत्र के दौरान ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, पश्चिमोत्तानासन, भुजंगासन सहित कपालभाति क्रिया, अनुलोम-विलोम व भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। यह भी पढ़ें- विवेक मेमोरियल हाई स्कूल में योगाभ्यास प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.