आईएचएम रांची में नाट्य प्रस्तुति में झलका विकसित भारत
रांची, अगस्त 16 -- रांची, विशेष संवाददाता। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम), रांची में 80वां स्वतंत्रता दिवस आजादी की विरासत, भविष्य की उड़ान, थीम पर उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। प्राचार्य डॉ भूपेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद मांडर थाना के पुलिसकर्मियों और संस्थान के सुरक्षाकर्मियों ने मार्च पास्ट किया। विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम, सेनानियों के त्याग और 2047 के विकसित भारत की परिकल्पना पर भावपूर्ण नाट्य प्रस्तुति दी। प्राचार्य ने विद्यार्थियों से मानसिक स्वतंत्रता अपनाने, ज्ञान-कौशल व व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देने और ईमानदारी, अनुशासन और उत्कृष्टता के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षकों सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- फूड क्राफ्ट संस्थान देव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.