आईएचएम रांची को शीर्ष सरकारी होटल प्रबंधन संस्थान का राष्ट्रीय सम्मान
रांची, मई 18 -- रांची, विशेष संवाददाता। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम), रांची ने भारत के शीर्ष सरकारी होटल प्रबंधन संस्थान का सम्मान प्राप्त किया है। संस्थान को यह सम्मान सीएसआर की रैंकिंग सर्वे-2026 में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्लेसमेंट, आधुनिक आधारभूत संरचना, अनुभवी संकाय सदस्य, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, उद्योग आधारित शिक्षण प्रणाली और शिक्षा के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता व श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किया गया है। प्राचार्य डॉ भूपेश कुमार ने रविवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में सम्मान प्राप्त किया। डॉ भूपेश ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए पर्यटन विभाग, झारखंड सरकार की ओर से संस्थान को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर सहयोग व मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही बताया कि यह सम्मान पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय है। आने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.