आईएचएम रांची को मडुआ लड्डू के लिए मिला कॉपीराइट
रांची, जुलाई 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम), रांची ने शोध और बौद्धिक संपदा के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। भारत सरकार के कॉपीराइट कार्यालय ने संस्थान द्वारा तैयार 'मडुआ लड्डू' शीर्षक कृति को कॉपीराइट अधिनियम-1957 के तहत पंजीकृत किया है। यह कार्य प्राचार्य डॉ. भूपेश कुमार, वरिष्ठ व्याख्याता रवि कुमार और रजनीश कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किया गया है। झारखंड के पारंपरिक मडुआ आधारित व्यंजन को मानकीकृत और वैज्ञानिक रूप से दस्तावेजीकृत करना इस पहल की मुख्य विशेषता है।प्राचार्य डॉ. भूपेश कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के लिए गर्व का विषय है। इससे विद्यार्थियों और फैकल्टी को स्थानीय ज्ञान एवं पारंपरिक व्यंजनों को शोध व बौद्धिक संपदा के रूप में संरक्षित करने की प्रेरणा मिलेगी।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.