रांची, जनवरी 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम), रांची में विद्या, बुद्धि और कला की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा शुक्रवार को भव्य और श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मां सरस्वती की आराधना की और ज्ञान, विवेक व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। यह अनुष्ठान पुष्प, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पण के साथ संपन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में अनुशासन, सामूहिकता और सांस्कृतिक मूल्यों की सुंदर झलक देखने को मिली। पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पूजा के उपरांत सभी के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.