आईएचएम में लगा 56 भोग, मटकी फोड़ प्रतियोगिता ने बढ़ाया उत्साह
रांची, सितम्बर 4 -- रांची, वरीय संवाददाता। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) रांची में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों और विशेषज्ञ शेफ द्वारा तैयार किए गए 56 प्रकार के विशेष व्यंजन भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित किए गए। 56 भोग में कोकोनट लड्डू, मखाना बर्फी, छेना पोड़ा, रबड़ी, मिष्टी दोई, गाजर हलवा और मैसूर पाक जैसे पारंपरिक मिष्ठान शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। संस्थान के प्राचार्य डॉ. भूपेश कुमार ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जन्माष्टमी हमारी समृद्ध संस्कृति, भक्ति और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: शारदा ग्लोबल स्कूल में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.