देहरादून, जुलाई 27 -- ​देहरादून। वरिष्ठ संवाददाता इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम)में सोमवार को बीएससी इन हास्टपिटेलिटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए पांच दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम शुरू हुआ। जिसमें वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विवि की कुलपति डा. तृप्ता ठाकुर मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने छात्रों को आतिथ्य क्षेत्र में सफलता के लिए अनुशासन, नवाचार व उत्कृष्ट सेवा भाव का मंत्र दिया। हरदीप जस नरनौलिया ने छात्रों को व्यावसायिक नैतिकता और ग्राहक संतुष्टि के गुर सिखाए। वहीं प्रधानाचार्य डॉ. शिव मोहन ने नए छात्रों को संस्थान की गौरवशाली परंपरा और शानदार प्लेसमेंट से अवगत कराते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह कार्यक्रम 31 जुलाई तक चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...