रांची, मार्च 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) परिसर में बुधवार को 21वें रोजे के अवसर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. भूपेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में ब्राम्बे, मुड़मा और मांडर समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए। संस्थान के शेफ और छात्रों ने अपनी पाक कला का प्रदर्शन करते हुए शिकंजी, शावरमा रोल, चिकन मलाई टिक्का, मटन शामी कबाब और शीर खुरमा जैसे लजीज व्यंजन परोसे। डॉ. भूपेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि रमजान का पवित्र महीना हमें त्याग, संयम और इंसानियत की सीख देता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.