रांची, दिसम्बर 4 -- रांची, वरीय संवाददाता। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम), रांची में गुरुवार को कार्यकारी विकास केंद्र और बालिका छात्रावास विस्तारीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, पर्यटन सचिव मनोज कुमार, निदेशक विजया जाधव और संस्थान के प्राचार्य डॉ. भूपेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने इस अवसर पर कहा कि आईएचएम पर्यटन की दृष्टि से तेजी से उभरता हुआ संस्थान है। यह संस्थान झारखंड के पर्यटन उद्योग के लिए कुशल प्रोफेशनल्स तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और भविष्य में इस क्षेत्र में और भी बड़ी भूमिका निभाएगा। उन्होंने छात्रों को उत्साह, अनुशासन और नवीन सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.