देहरादून, फरवरी 16 -- देहरादून। आईएचएम देहरादून में सोमवार को पांच दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ हुआ। 16 से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाली इस मीट में अरावली, विंध्याचल, शिवालिक और नीलगिरी सदन ने मार्च पास्ट किया।कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य डॉ. शिव मोहन ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीत-हार से ऊपर उठकर खेल भावना, अनुशासन और समर्पण के साथ भाग लेने का संदेश दिया। विभागाध्यक्ष मनीष सेमवाल और मनीष भारती ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उद्घाटन समारोह के अंत में एकता और ऊर्जा के प्रतीक के रूप में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर खेल उत्सव का औपचारिक आगाज़ किया गया। संस्थान को उम्मीद है कि यह पूरा सप्ताह खेल उपलब्धियों और आपसी सौहार्द से भरपूर रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.