फिरोजाबाद, अप्रैल 21 -- UP News: यूपी के फिरोजाबाद में आईएएस और तहसीलदार राखी शर्मा के बीच चल रही रार थमने का नाम नहीं ले रही है। तहसीलदार का अब आरोप है कि उनकी गाड़ी पर रहने वाले चालक को उसके गांव से जबरन तहसील के कर्मचारियों ने उठाया और उस पर कुछ एफीडेविटों पर हस्ताक्षर कराने का दवाब बनाया। उसके साथ हद दर्जे की अभद्रता की। जब डायल 112 पर तहसीलदार ने शिकायत की तो कई घंटे बाद उसके चालक को वापस गांव में पहुंचाया। मामले में थाना पचोखरा में तहरीर देने की बात कही है। तहसीलदार राखी शर्मा ने सोमवार को आरोप लगाया कि आईएएस पर लगाए आरोपों के बाद उसका राजस्व परिषद मुख्यालय लखनऊ में संबद्धता कराने के बाद भी उत्पीड़न कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आरोप है कि अधिकारियों के इशारे पर टूंडला तहसील के कर्मचारी उत्पीड़न करने का काम कर रहे हैं। उसके आरोपों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.