उरई, अगस्त 10 -- उरई। संवाददाता आईएएस रिंकू सिंह राही की एक्स पर लिखी गई एक और पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। रिंकू सिंह ने इस पोस्ट से सीधे प्रशासन पर हमला किया है। इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने पिछले दिनों एएसपी को लिखे तीन पेज के लंबे चौड़े लेटर को भी वायरल किया है। वायरल हो रही पोस्ट में आईएएस रिंकू सिंह ने लिखा कि जानबूझकर फर्जी शिकायतें कराकर प्रशासन द्वारा किए जा रहे षड्यंत्र का अब खुलासा होना चाहिए। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है। यह भी पढ़ें- IAS रिंकू सिंह राही के खिलाफ साजिश? पुलिस से खुलासे की मांग; सुरक्षा पर भी उठाया था सवालप्रशासन पर आरोप सोशल मीडिया पर वायरल एक के बाद एक कई पोस्ट से आईएएस रिंकू सिंह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सोमवार को सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा जाह...