अंबेडकर नगर, मार्च 16 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। संघ लोक सेवा आयोग की वर्ष 2025 की परीक्षा में 86वीं रैंक हासिल करने वाले सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र एवं आईएससी 2017 बैच के टॉपर पुरू दुबे का विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर भव्य स्वागत किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे संस्थान के लिए गौरव का विषय बताया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर बैप्टिस्ट डिसूजा ने पुरू दुबे को बुके भेंट कर अभिनंदन किया तथा शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं शिक्षक सेबेस्टियन ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पुरू दुबे ने अपने संबोधन में विद्यालयी जीवन की यादें साझा करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। पढ़ाई क...