रामपुर, जुलाई 15 -- उत्तर प्रदेश शासन में नवपदोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए जनहित, सुशासन, पारदर्शिता एवं संवेदनशील प्रशासन की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। शिष्टाचार भेंट के दौरान जनपद रामपुर के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डा.. नितिन मदान सहित नवपदोन्नत आईएएस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बुके भेंटकर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने का संकल्प दोहराया।

हिंदी हि...