संतकबीरनगर, अप्रैल 24 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में श्री हरिवंश इंटर कॉलेज कोदवट चोलखरी की छात्रा पूनम यादव ने 94.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वह एक मध्यम परिवार की छात्रा है। पूनम का लक्ष्य यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर आईएएस बनना है।पूनम की इस शानदार उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है और लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं। पिता राम दौड़ ने बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह बेटी के मेहनत और लगन का परिणाम है। विद्यालय परिवार में भी जश्न का माहौल है और शिक्षकों ने इसे गर्व का क्षण बताया। यह भी पढ़ें- प्रदेश में 10वीं रैंक हासिल करने वाले आनंद की चाहत है आईएएस बनना प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार यादव, शिक्षक दिनेश कुमार, संजीव सिंह और अ...