चक्रधरपुर, अप्रैल 25 -- गोईलकेरा। गोइलकेरा के बलदेव सिंह कोड़ाह जो गोइलकेरा प्रखंड के पंसुवा गांव का रहने वाला है। उसने जैक बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में संत जेवियर हाईस्कूल चाईबासा से 93.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। गोईलकेरा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सोनाराम कोड़ाह का द्वितीय पुत्र बलदेव सिंह कोड़ाह के इस रिजल्ट से पूरे गोइलकेरा प्रखंड में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। बलदेव ने बताया कि वह बड़ा होकर देश के प्रशासनिक सेवा में भूमिका निभा कर देश की सेवा करेंगे। बलदेव शुरू से ही पढ़ाई बड़े लगन के साथ दिन रात करता था। उनके माता-पिता ने भी उन्हें बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...