औरंगाबाद, मार्च 31 -- ओबरा प्रखंड के नोआंव गांव निवासी अखिलेश कुमार सिंह एवं प्रतिमा देवी की पुत्री दीपशिखा कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 477 अंक प्राप्त कर जिले में आठवां स्थान हासिल किया है। दीपशिखा कुमारी बनवारी जनता मदन उच्च विद्यालय, केरा दाउदनगर की छात्रा है। इसी विद्यालय से इस बार संजीत कुमार ने बिहार में नौवां स्थान लाया था। दीपशिखा ने प्रारंभिक शिक्षा दाउदनगर के निजी स्कूल से प्राप्त की है। उल्लेखनीय है कि उनकी बहन डॉली कुमारी ने भी पिछले वर्ष बोर्ड सत्यापन के बाद 95 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। विद्यालय के प्रभारी वशिष्ठ मुनि पांडे ने दीपशिखा कुमारी के घर पहुंचकर अंगवस्त्र, मिठाई एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रेमलता कुमारी को भी बधाई दी गई। दीपशिखा कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को दिया है और आग...