आईएएस परीक्षा में सफलता के बाद विनय का कटहरी आने पर हुआ स्वागत
महाराजगंज, मार्च 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कुशीनगर जनपद के ग्राम सिंगहा निवासी विनय वर्मा ने देश की प्रतिष्ठित यूपीएससी की आईएएस परीक्षा में सफलता का परचम लहराकर न केवल अपने गांव, बल्कि पूरे जनपद का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है। इस परीक्षा में चयन के बाद पहली बार कटहरी बाजार में विनय वर्मा के अपने रिश्तेदार के घर आने पर जोरदार स्वागत किया गया।उनके बहनोई विंध्याचल वर्मा, रिंकू वर्मा एवं पिंटू वर्मा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस गौरवमयी उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है। विनय वर्मा ने बातचीत में बताया कि इस परीक्षा में सफलता का श्रेय उनके माता-पिता और गुरुजनों के साथ परिवार के अन्य सदस्यों को जाता है। उन्होंने अपनी सफलता का मूल मंत्र साझा करते हुए कहा कि इस कठिन परीक्षा में जीत का मुख्य स्रोत उनके माता-पिता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.