लखनऊ, सितम्बर 14 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता यूपी कॉडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार्य करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उनका इस्तीफा 15 सितंबर 2026 यानी मंगलवार को प्रभावी माना जाएगा।दिव्या मित्तल ने 30 अगस्त 2026 को व्यक्तिगत कारणों, पारिवारिक प्राथमिकताओं और जीवन के नए लक्ष्यों का हवाला देते हुए स्वेच्छा से प्रशासनिक सेवा से त्यागपत्र देने का निर्णय लिया था। राज्य सरकार ने इसे केंद्र सरकार को भेजा गया था। शासन के सूत्रों के मुताबिक उनका त्यागपत्र केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) को भेजा गया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।यूपी कॉडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस दिव्या मित्तल ने इस्तीफा दिए जाने की जानकारी अपने फेसबुक और एक्स एकाउ...