फिरोजाबाद, अप्रैल 20 -- फिरोजाबाद, आईएएस और तहसीलदार के बीच हुए आरोपों के दौर के बाद अचानक तहसीलदार का लखनऊ मुख्यालय पर संबद्ध होना और आरोपों की जांच को लेकर शासन की गठित कमेटी के बाद अभी किसी की भी मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। तहसीलदार के ऊपर लगे लापरवाही के आरोपों के साथ साथ तहसीलदार के निशाने पर आए जिले के ओएसडी और दो लेखपाल हैं जो करोड़ों की जमीन के गोलमाल से जुड़े बताए हैं उनकी भी जांच होना स्वाभाविक है। अगर तहसीलदार के आरोपों में सच्चाई हुई तो इनको जांच की आंच से झुलसने से नहीं बचाया जा सकेगा। फिरोजाबाद के आईएएस और दो लेखपालों, एक ओएसडी पर गुरुवार को आरोप लगाने वाली तहसीलदार टूंडला राखी शर्मा ने शुक्रवार को सारा दिन जिलेभर में हड़कंप की स्थिति पैदा कर दी थी। यह भी पढ़ें- IAS अफसर पर आरोप लगाने वाली महिला तहसीलदार हटाई गईं, मुख्यालय से...