कन्नौज, मार्च 7 -- कन्नौज। शहर के कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र प्रांजल राय ने संघ लोक सेवा आयोग में चयनित होने पर विद्यालय परिवार उसकी कामयाबी पर गदगद है। शनिवार को विद्यालय में छात्र का मुंह मीठा कराकर फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। शहर के कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में अध्यनरत रहे छात्र यूपीएससी परीक्षा में २५० वीं रैंक हासिल करके जिले व विद्यालय का नाम ऊंचा किया है। छात्र की इस कामयाबी से विद्यालय परिवार के लोगों में खुशी है। विद्यालय प्रबंधक विवेकानंद भारद्वाज, प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि छात्र ने आईएएस बनकर जिले व विद्यालय का नाम रोशन कर दिया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्र विद्यालय में अध्ययन के दौरान मेधावी, अनुशासित व प्रत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.