उरई, जुलाई 25 -- उरई। संवाददाता उरई में उप जिलाधिकारी न्यायिक आईएएस रिन्कू सिंह राही और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन जालौन के बीच चल रहा विवाद अब इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के आदेश पर गठित जनपद अधिवक्ता शिकायत निवारण समिति के पास पहुंच गया है।समिति के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए आईएएस एसडीएम न्यायिक रिंकू सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं द्वारा किया जा रहा कार्य बहिष्कार अनुचित है। इससे वादकारियों को समय पर न्याय मिलने में बाधा उत्पन्न हो रही है और आम जनता परेशान हो रही है। अपने विस्तृत अभ्यावेदन में अधिकारी ने बताया कि न्यायालयीन प्रक्रिया को पारदर्शी, समयबद्ध और वादकारी-केंद्रित बनाने के लिए कई सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं। इनमें मुकदमों का समय से पंजीकरण, अनावश्यक स्थगन पर रोक, खुले कोर्ट में आदेश सुनाना और पूरी अदालती कार्यवाही की लाइव स्ट्री...